ज़ैब्रा के शरीर पर काली और सफ़ेद पट्टी होने का ये है वैज्ञानिक कारण



theanimallifes.com
आपने ज़ैब्रा ज़रूर देखे होंगे। बहुत ही खूबसूरत और मजबूत दिखने वाले ये ज़ैब्रा के शरीर पर आपने काले और सफेद रंग की पट्टी ज़रूर देखी होंगी। लेकिन क्या आप जानते है कि वो पट्टी आखिर होती क्यों है? आइ ये हम इसके पीछे का विज्ञान भी जान लेते है।

dailymail.co.uk
पहले जो खोज हुई वो गलत साबित हुई।
पहले वैज्ञानिक ऐसा सोचते थे कि काला रंग और सफेद रंग प्रकाश तथा गर्मी का विनिवेश बहुत अच्छे से करते है जिससे कि हर मौसम में ज़ैब्रा के शरीर का तापमान एक जैसा रह सके पर वैज्ञानिक तथ्यों से पता चला कि ये बात गलत है क्योंकि इससे ऐसा कुछ होता नही है। फिर एक और संशोधन संस्थान के वैज्ञानिक ने अभ्यास करके खोज निकाला कि ये पट्टी किस काम में आती है।
तो ये है उस पट्टी की असली वजह।

africafreak.com
ज़ैब्रा एक साथ समूह में ही रहते है। अकेला ज़ैब्रा मिलना मुश्किल ही होता है। शेर और उसके जैसे मांसाहारी शिकारी जब ज़ैब्रा का शिकार करने जाते है तो, किसी एक को डरा कर समूह से अलग करने की कोशिश करते है। इसी दौरान समूह के सारे ज़ैब्रा उस मुश्किल में फँसे ज़ैब्रा को बचाने की कोशिश में एक साथ होकर गोल गोल घूमने लगते है अब काले और सफेद पट्टी का गोल घुमाव, शिकारी प्राणी के दिमाग को कुछ देर के लिए भ्रमित कर देता है और उसका सिर चकरा जाता है, उतनी देर में ज़ैब्रा भाग जाते है तो ये एक बचाव का तरीका है जो कुदरत की भेंट है।

टिप्पणियाँ