ये है दुनिया का सबसे ज्यादा आलसी प्राणी, जो स्लोथ बियर से भी कही आगे है।

आपने बहुत से प्राणियों के बारेमें सुना या देखा होगा। अजीब तरह की रचना या बर्ताव के कारण प्रख्यात उन जीवोमें से आज हम आपको ऐसे ही एक जीव के बारेमें बताने वाले है जो दुनियामें अपनी आलसपन के कारण मशहूर है।

 "कोआला" नाम के प्राणी के बारे में आपने शायद कही सुना हो। ये जीव दुनिया का सबसे आलसी प्राणी है। जो दिन के 24 घंटोमें से 22 घंटे सोने में बिताता है। ऐसा कहा जाता था कि "स्लोथ बियर" नामक जीव अपने आलसीपन में सबको मात दे देता है पर ये "कोआला" स्लोथ बियर से कही आगे है।

 स्लोथ बियर 18 घंटे से 20 घंटे सोता है। कोआला केप्टिव कंडीशन में 22 घंटे सोता है। 2 घंटे जागता है जिसमे वो अपनी पूरी दिनचर्या पूरी कर लेता है और फिरसे सो जाता है। बहुत ही प्यारा दिखने वाला ये जीव सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है। 2 से 3 फिट लंबाई, 4 से 15 किलो वजनी कोआला सिल्वर ग्रे से चॉकलेट ब्राउन रंग का होता है। मारसुपियल प्राणी होनेकी वजह से अपने पेट पर थैली जैसी रचना होती है जो कंगारू की तरह ही नन्हे बच्चेको पालने के लिए होती है।

 कोआला ऑस्ट्रलिया के दक्षिणी प्रान्त की कॉस्ट लाइन के जंगलोंमें रहते है और पेड़ पौधों की पत्तियां आहारमें लेते है। अपनी बहुत ही कम संख्या और प्राकृतिक शिकारियों की वजह से आज उसे बचाने की जरूर बहुत ज्यादा है अन्यथा ये प्रजाति धरती से लुप्त हो जाएगी।
Credit:pixabay

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें