जानिए दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी के बारे में, जो पक्षियों को तक खा जाती है

दक्षिणी अमेरिका में पाई जाने वाली ये मकड़ी बहुत ही खास है क्योंकि इसके जैसा जीव आपने कभी देखा नही होगा। आइये विस्तार से जानते है इस मकड़ी के बारे में।

imgix.ranker.com
क्या नाम है इस मकड़ी का?
गोलियाथ बर्ड ईटर्स नाम की ये मकड़ी ब्राज़ील, वेनेज़ुएला, फ़्रेंच गुयाना जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों के वर्षा वनों में पाई जाती है। करीब 30 सेंटीमीटर यानी कि एक फिट कद की ये दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी मानी जाती है। जिसकी अभी तक दो जातियाँ खोजी जा चुकी है।

steemitimages.com
क्या खाती है ये मकड़ी?
सबसे पहले इस मकड़ी को बीसवीं शताब्दी में हमिंगबर्ड नामक पक्षी को खाते देखा गया था। बाद में पता चला कि इसकी ख़ुराक पक्षी, मेंढक, कीड़े, साँप, तथा अन्य कृमि जैसे जीव है। इसकी अन्य एक जाति चूहे, छिपकलियों आदि भी खाती है। इस मकड़ी में शिकार करने के लिए ज़हर होता है जो इंसानों के लिए हानिकारक नही होता है। इससे सिर्फ मधुमक्खियों के काटने जैसा अनुभव होता है पर ये ज़हर अन्य जीवों के लिए घातक होता है। इससे ज़रूर बचना चाहिए।

cdn.newsapi.com.au
यदि आपको ये जानकारियाँ पसंद आती है तो इसे शेयर करके अन्य लोगो तक ज़रूर पहुँचायें।

टिप्पणियाँ