क्या आप जानते है कुछ पक्षी सिर्फ एक पैर पे क्यों खड़े रहते है?

 आपने बहुत सारे पक्षियोंको सिर्फ एक पैर पे खड़े होते हुए देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है आखिर वो ऐसा करते क्यों है? पानीमें पाए जाने वाले बहुत सारे पक्षी जैसे कि 'फ्लेमिंगो', 'हंस', 'बगुला', आदि एक पैर पे खड़े रहते है। उनमें से कुछ तो रातको सोते भी इसी स्थितिमें है।आइये जानते है आखिर ऐसा क्यों होता है।

 पूरी सृष्टिमें सिर्फ विहग और सस्तन दो ही ऐसे जीव है जो गर्म खून के होते है। बाकी सभी प्राणियों को शीत रुधिर वाला कहा जाता है। गर्म रुधिर होने के कारण अपना शारीरिक तापमान सभी स्थितियोमे एक जैसा रह सकता है। जो पक्षी पानीमें अपना शिकार ढूंढने जाते है उसको अपना पूरा शरीर पानीमें डुबोएं रखना होता है। इस स्थितिमें ठंडे पानीमें उतरे पक्षियों के शरीर का तापमान बहुत कम हो जाता है जो बहुत ही घातक है। और पक्षी की मृत्यु हो जाती है।

 इस परिस्थितीमें पक्षी कुदरत के साथ अनुकूलन साध लेता है। पानीके अंदर रहने वाले पक्षियों के पंखोंका निर्माण उस तरह होता है जो शरीर के अंदर की गर्मी को बाहर निकलने ही नही देते। दूसरा होता है बहुत लंबे पैर, जो शरीर को पानीके साथ छूने ही नही देते। और तीसरा होता है एक टांग पे खड़े रहना। ताकि शरीर का बहुत ही कम हिस्सा पानी के सम्पर्कमें रहे और शारीरिक गर्मी का व्यय ना होने पाए। तो एक पैर पे खड़े रहना खून की गर्मी को बचाता है। दुसरा एक कारण यह भी है कि गुरुत्व केंद्र के सिधमे बैलेंस बनानेमें भी बहुत मदद मिलती है जो स्थिरता प्रदान करती है। लेकिन उसके पीछे कुछ भौतिक कारण है।

 तो इस तरह पक्षियों के एक पैर पर खड़े रहने की बात हम जस्टिफाई कर सकते है। ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए हमे फ़ॉलो जरूर करे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें