आपने अपने जीवनकाल के दौरान ऐसी अजीब चीजों का अनुभव ज़रूर किया होगा जो बुद्धि संगत नहीं हो। जैसे कि पत्थरों का पानी में तैरना। रामायण क़ालीन राम सेतु के पत्थर पानी में तैरते थे क्या आप उन पत्थरों का नाम जानते है जिससे वो सेतु बनाया गया था?। आज हम आपको ऐसे पत्थर के बारे में बताने वाले है जो पानी में तैरते है।
क्या है इस पत्थर का नाम?
इस पत्थर का नाम है प्यूमिस पत्थर। ओर ये बहुत ही हल्का होता है। प्रति घन सेंटीमीटर इसका वजन सिर्फ 0.25 ग्राम ही होता है। इसकी पूरी सतह छिद्रों से युक्त होती है जो आप नीचे की फ़ोटो में देख सकते है।
haikudek.com
कैसे बनता है ये पत्थर?
ये प्यूमिस पत्थर लावा से बनता है। जब उच्च दबाव युक्त गर्म लावा अपने ज्वालामुखी केंद्र से बाहर निकलता है तब अचानक ही दबाव और तापमान दोनो कम हो जाने के कारण उसके अंदर रहे लावा कणों का निजीकरण हो जाता है। और लावा डस्ट का जाग बन जाता है। इस जाग के अंदर रहे गर्म वायु बाहर निकलने की कोशिश में पूरी सतह पर छिद्र कर जाते है। और वजन में हल्का लगने वाला ये पत्थर बनाते है। इसकी घनत्व की मात्रा तथा छिद्र इसे पानी में तैर ने लायक बनाते है।
spinstersystersco.com
कहा होता है इसका उपयोग?
प्यूमिस का सबसे ज्यादा उपयोग वजन में हल्की सीमेंट बनाने में होता है। पेंसिल , सौंदर्य प्रसाधन में, टूथपेस्ट में, सैलून में मृत चमड़ी को निकालने में, लावा सोप में तथा हैंडवाश बनाने में होता है। पानी के शुद्ध करण में प्यूमिस के पाउडर का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।
stinkyfeet.org
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें