तारा मंडल के इन ग्रहों पर होती है हीरो की बारिश

आपने विभिन्न प्रकार की बारिश के प्रमाण देखें होंगे लेकिन क्या आप ये जानते है की कुछ हमारे तारा मंडल में कुछ ग्रह ऐसे है जहाँ पर हीरो की बारिश होती है। हीरो को पृथ्वी पर बहुत ही क़ीमती पदार्थ होने का गौरव प्राप्त है। हमारे अंतरिक्ष की विभिन्न आकाशगंगा में कुछ ग्रह ऐसे भी है जो पूरे के पूरे हीरो से बने हुए भी है।

dogonews.com
तारा मंडल का ऐसा ग्रह जहां हीरो की बारिश होती है।
आपने यूरेनस का नाम तो सुना ही होगा जो हमारे ही तारा मंडल का एक ग्रह है। उस पर हीरो की बारिश होती है ऐसी वैज्ञानिक संभावनाएं खोजकर्ता ने जताई है। इस घटनाओं का अभ्यास करने के लिए अंतरिक्ष खोजकर्ता ने साथ मिलकर लैब में बहुत से प्रयोग किये थे। जिसमें यूरेनस पर जो वातावरण होता है उस प्रकार का वातावरण तैयार किया गया था।

spacenewstamil
क्यों होती है हीरो की बारिश?
शोधक का कहना है इन ग्रहों के वातावरण में इतना ज्यादा दबाव है कि कार्बन के मुक्त अणु को संघ नित करके क्रिस्टलीय बनाया जा सकता है। इतने उच्च दबाव के कारण कार्बन के अणु की नज़दीकी बढ़ जाती है और ये सभी अणु हीरो में बदल जाते है।
अन्य ऐसे ग्रह जहाँ पर ऐसी बारिश संभव है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक़ गुरु, शनि, नेप्च्यून,और यूरेनस इन चार ग्रहों पर वातावरण के दबाव में हीरो का बनना संभव है। शोधकर्ताओं के मुताबिक़ यूरेनस पर हर साल 2.2 मिलियन पौंड हीरो की बारिश होती है।

kanigas.com

टिप्पणियाँ