एक ऐसा मशरूम जो खाते ही हो जाती है हमारी मौत

पोलैंड के एक छोटे से गाँव मे एक दिन ऐसा हुआ कि एक ही परिवार के सभी व्यक्ति की मौत हो गई। बहुत जांच करने के बाद पता चला कि रात्रि भोजन में लिए गए मशरूम की वजह से सब की मृत्यु हो गई थी। मशरूम तो कई देशों में स्वादिष्ट खाने के स्वरूप में उपयोग में लिया जाता है। विश्व मे विभिन्न क़िस्म के मशरूम पाए जाते है जो कि काफी खूबसूरत और स्वादिष्ट भी होते है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूरोप में एक ऐसी मशरूम की प्रजाति पायी जाती है जो खाते ही हमारी मृत्यु हो सकती है।

death-cap
क्या नाम है और कहाँ पाया जाता है ये मशरूम ?
इस मशरूम का नाम है डेथ कैप। जो कि बहुत ही मीठी होता है। ये मशरूम उत्तरी अफ्रीका के कुछ देशों में और पूरे यूरोपीय खंड में पाया जाता है। इस प्रजाति के कुछ और मशरूम भी होते है जिसे खाने के लिए उपयोग में लिया जाता रहा है। पर बिल्कुल उसी जैसा दिखने वाला डेथ कैप 2004 से पहले अनजान चीज थी।अगर उसे ग़लती से भी खाने में लाया जाते तो बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। 30 ग्राहम मशरूम भी आपकी जान ले सकता है।

newsjungal.com
इसकी विशेषताएँ क्या है?
ये मशरूम अन्य बड़ी बड़ी वनस्पति के मूल के साथ सह जीवित है। यानी पेड़ो के मूल के साथ ये विकसित होता है। एमटोक्सिन नामक एक ज़हर होता है जो कि इस मशरूम में उत्पन्न होता है। इसे खाने पर इंसानों के लिवर पर सबसे गंभीर असर होती है और पूरा अंग खराब हो जाता है। शुरुआती समय में आपको पता भी नही चलता कि आखिर हो क्या रहा है बाद में जब आपके लिवर और गुर्दें काम करना बंद कर देते है तब इसका पता चलता है। सिर्फ आधा मशरूम भी एक इंसान को मारने के लिए काफी है।
patrika.com

टिप्पणियाँ