यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया में खोजकर्ता ने बहुत ही काम की चीज बनाई है जिसे नैनो रोबोट कहा जाता है। जो इतने छोटे होते है कि आपके शरीर के किसी भी हिस्से में जा सकते है। आज से पहले ऐसी अद्भुत चीज नही बनी थी। चलिए विस्तार से जानते है इस बारे में।
haberya.com
blogs.elenasmodels.com
क्यो बनाया नैनो रोबोट वैज्ञानिकों ने?
हमारे शरीर मे कुछ बीमारी ऐसी जगहों पर हो जाती है जहाँ कोई भी दवाई पहुँच नही सकती। जैसे कि हमारे पेट के मांसपेशियाँ और उसकी कोशिकाओं को यदि हानि पहुँचती है तो उसे ठीक करने में बड़ी मुश्किल आती है क्योंकि पेट में बनने वाला एसिड हमने खाई हुई हर दवाई को तोड़कर नाकाम कर देता है। बहुत से जानलेवा कैंसर की कोशिकाओं को भी हम उपचार करके ठीक नही कर सकते थे। इस नए नैनो रोबोट से हम वो सब चीज कर सकते है।
d2v9y0dukr6mq2.cloudfront.net
कैसे काम करता है नैनो रोबोट?
लगभग 20 माइक्रोन जितने कद वाला ये पॉलिमर से बना रोबोट, बाल के व्यास से भी छोटा होता है। इतना छोटा की किसी भी अंगों में आसानी से घुस जाए। इस रोबोट के ऊपर जिंक धातु की परत होती है। और रोबोट में खास किस्म की दवाई भरी हुई होती है। फिर उसे रोगी के शरीर में पाचन मार्ग में छोड़ दिया जाता है। जैसे ही ये रोबोट पेट में पहुँचाता है तो तुरंत ही उसके ऊपर लगा जिंक एसिड के साथ प्रक्रिया कर हाइड्रोजन के बुल बुले बनाता है। ये बुल बुले नैनो रोबोट को धक्का देकर पेट की कोशिकाओं में अंदर भेज देता है। ये रोबोट वहां जाकर पिघल जाता है और दवाई को उस जगह पर पहुँचा देता है।
haberya.com
मानव निर्मित रोबोट ही है मेडिकल का भविष्य।
वैज्ञानिको का दावा है कि यही नैनो रोबोट मेडिकल का भविष्य है। इसका सबसे पहले सफल परीक्षण सन 2015 में चूहों पर किया गया था जो कि सफल रहा था। अब इसके लाभ इंसानों को भी मिलेंगे।
blogs.elenasmodels.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें