क्या आप जानते है स्टेम सेल के द्वारा हम अंगों का निर्माण कर सकते है

स्टेम सेल तकनीक आजकल सारी दुनिया में बहुत ही प्रचलित है। क्या आप जानते है की इस तकनीक में आखिर ऐसा क्या होता है, जो हमें उसकी और आकर्षित करता है?

cryo-cell.com
स्टेम सेल होता क्या है?
स्टेम सेल खास प्रकार के कोष होते है, जो हमारे शरीर मौजूद होते है। जब गर्भ निर्माण हो रहा होता है तब विशिष्ट प्रकार के कोष बनते है जो बहुत सारी बखूबी वाले होते है। जिसमे से एक यह है की वो शरीर के किसी भी अंग की कोशिका में तब्दील हो सकते है। यहाँ तक की वो दिल, दिमाग, गुर्दा, पैर, हाथ, दाँत, फेफड़ा, कुछ भी बना सकते है जब विकास की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है और भ्रूण जब विकसित होने लगता है। उस समय ये कोशिका जीन से मिलने वाली सूचनाओं के मुताबिक ख़ास अंग का हिस्सा बन जाती है उसके बाद वो अपनी सारी क्षमता खो देती है।

guardian.ng
आधुनिक विज्ञान में इसका उपयोग कैसे होता है?
आज के आधुनिक समय में विज्ञान ने एक तरीका खोज निकाला है जिसमें स्टेम सेल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। विकसित हो रहे गर्भ के कुछ स्टेम सेल गर्भ नाली से निकाल लिए जाते है। उसे शीत यंत्र से बर्फ में जमा कर सुरक्षित कर दिए जाते है। जब बच्चा बड़ा हो जाए और कुछ असाध्य बीमारी के चलते उसके अंगों को नुकसान हो जाए या फिर अंग ख़राब हो जाए उस अवस्था में उसके सुरक्षित स्टेम सेल को वापिस लाकर प्रयोगशाला में उस कोष से डीएनए के उपर रही अंग निर्माण की जगहों को सक्रिय बनाकर फिर से अंग निर्माण किया जा सकता है। ताकि किसी और का अंग लेने की जरुरत ना पड़े।

drrobertjones.com
दोस्तों, अगर आपको इसी तरह की जानकारियां पसंद है तो कृपया हमें फ़ॉलो करे और नीचे कमेन्ट कर अपनी बात शेयर करे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें