कंगारू को तो आपने ज़रुर देखा होगा। असली में नहीं तो कम से कम फोटो या वीडियो में तो देखा ही होगा। बहुत लम्बे और मजबूत बड़ी बड़ी टाँग वाला कंगारू ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है। जिसके बारे में बहुत ही रोचक तथ्य आज हम आपको बताने जा रहे है।
http://www.abc.net.au/news/image/6025244-3x2-940x627.jpg
सस्तन श्रेणी में आने वाले कंगारू इंसानों की तरह ही बच्चों को जन्म देते है, और उसको दूध पीला कर बड़े करते है। लेकिन क्या आप जानते है एक नया जन्मा कंगारू आकार में कितना होता है? नवजात कंगारू को जोई कहा जाता है, और वो आकार में इतना छोटा होता है की एक चम्मच में भी समा सकता है। जन्म के समय कंगारू का बच्चा 2 सेमी का होता है। उसका वजन करीब एक ग्राम या उससे भी कम होता है। कंगारू सिर्फ तीस दिन में ही बच्चे को जन्म दे देते है, इसीलिए नया जन्मा बच्चा अल्पविकसित होता है। जन्म के समय उसे आगे के सिर्फ दो पैर ही होते है जिनकी मदद से वो छोटा अल्पविकसित बच्चा अपनी माँ के शरीर पे उपर की और चढ़ना शुरू करता है।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo.cms?photoid=52295594
माता के पेट के आगे एक थैली बनी होती है, जिसके अंदर बच्चा चढ़ जाता है। और वही पर से दूध पीना शुरू कर देता है। करीब नौ महीने तक वो माता के पेट पर रही थैली मैं रहता है। जहाँ उसका विकास होता है।लगभग 18 महीने दूध पीने के बाद बच्चा खुद खाने में काबिल हो जाता है, और वो माँ से अलग हो जाता है।
https://freeclipartspot.com//storage/upload/wallaby-clipart/wallaby-clipart-24.jpg
Its an interesting blog author.. keep it up..
जवाब देंहटाएं