सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या आप जानते है ईमेल की शोध इस भारतीय ने की थी ज़रुर पढ़े

दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है, जिसे ईमेल सिस्टम का शोधकर्ता माना जाता है। उस भारतीय अमेरिकन व्यक्ति का नाम है शिव अय्यादुरई। महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे शिव दक्षिण भारत के निवासी थे 7 साल की उम्र में उसे मुंबई छोड़ कर अपने पिता के साथ यूएसए जाना पड़ा।
http://assets.nydailynews.com
सन 1978 में करीब १४ साल की आयु में वो लिविंग्स्टन हाई स्कूल न्यू जर्सी में पढाई के लिए शामिल हुए थे। तब उसको न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी के समर कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला था। वहा पर उसने पहली बार कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बारे में जाना था उसकी रूचि होने के कारण उसने वो प्रोग्रामिंग भाषा भी सीखी।
http://vashiva.com
शिवा की माँ यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री ऑफ़ न्यू जर्सी में काम करती थी, उसी जगह शिवा भी एक स्वयंसेवक के तौर पे शामिल हुआ था। उसकी प्रतिभा को देख कर वहा उसे कागजी डाटा को इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में रूपांतर करने का कार्य मिला। ताकि डाटा को एक जगह से दूसरी जगह भेजने में और उसको संगृहीत करने में ज्यादा आसानी हो जाए, उसने पूरी लगन से एक सिस्टम कोड तैयार किया जिसे उसने ईमेल नाम दिया था। उसमे इनबॉक्स, आउटबॉक्स, ड्राफ्ट, सीसी, सब्जेक्ट वगैरह शामिल था।
http://media2.intoday.in
इस लड़के ने महज 14 साल की उम्र में ईमेल सिस्टम बनाया और 1982 में उसको पंजीकृत कराया। उसके बाद में उसने इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली। एमआईटी से उसने अनुस्नातक की पढ़ाई पूरी की और जीव विज्ञान में विशेष रूचि होने के कारण बाद में उसने मेडिकल क्षेत्र की भी पढ़ाई की। कुछ समय पहले ही उसने अपने कोड को दान कर दिया है ताकि ईमेल के विकास में तरक्की हो सके। वो एक ऐसे वैज्ञानिक है जो कंप्यूटर, गणित और जीव विज्ञान के महारथी है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें